Wednesday, February 25, 2026
19.2 C
Raipur

Dynasty Politics : बिहार- उपेंद्र कुशवाहा को तगड़ा झटका, बेटे को मंत्री बनाने पर RLM के 7 नेता एक साथ मैदान से बाहर

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के सात प्रमुख नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने खुलकर आरोप लगाया है कि पार्टी में परिवारवाद और मनमानी हद से ज्यादा बढ़ चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान RLM को एनडीए गठबंधन में छह सीटें मिली थीं। इनमें से चार सीटों पर जीत हासिल हुई। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने भी सासाराम से जीत दर्ज की थी। राजनीतिक गलियारों में यह कयास था कि एनडीए सरकार में स्नेहलता को मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन इसके विपरीत उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद देकर सभी को चौंका दिया।

Read More : Gwalior News : ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर जानलेवा हमला, पुलिस ने FIR दर्ज की

पार्टी के अंदर भारी असंतोष
इसी के विरोध में पार्टी के सात वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा दे दिया, जिनमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, राज्य महासचिव एवं प्रवक्ता राहुल कुमार, राज्य महासचिव राजेश रंजन सिंह, जमुई प्रभारी बिपिन कुमार चौरसिया, लखीसराय प्रभारी प्रमोद यादव और शेखपुरा जिला अध्यक्ष पप्पू मंडल शामिल हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने समाजवादी सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए खुलकर “वंशवाद” को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा, “मैं नौ साल से पार्टी में हूँ, लेकिन अब अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अनिश्चित हूँ। यह निर्णय वंशवाद का क्लासिक उदाहरण है।”प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने भी कहा कि उपेंद्र कुशवाहा नैतिकता की बात तो करते हैं, लेकिन असल फैसला आते ही उन्होंने परिवार को तरजीह दे दी।

Read More : नई Renault Duster की भारत में एंट्री! नए मॉडल में मिलेंगे बड़े फीचर्स, दमदार इंजन के साथ लौटेगी SUV किंग

इस्तीफों के बाद RLM में उथल-पुथल बढ़ गई है और पार्टी की स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है। चूंकि यह राजनीतिक घटनाक्रम नई सरकार गठन के तुरंत बाद हुआ है, इसलिए इसका NDA की स्थिरता और समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories