rewa news : रीवा : घटना के 5 दिन बाद स्कूल प्रबंधन आया सामने गलती मानने की जगह अभिभावक पर ही लगाया मारपीट का आरोप, कहा घटना स्कूल में नहीं बच्ची के घर पर हुई, सोशल मीडिया में टीआरपी पाने के लिए पिता ने रचा नाटक, गलियारे और गेट का दिखाया सीसीटीवी फुटेज कक्षा में सीसीटीवी होने पर साधी चुप्पी
rewa news : विंध्या एकैडमी पब्लिक स्कूल में बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में स्कूल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता करते हुए 8 वर्षीय मासूम के पिता को ही घटना का जिम्मेदार बताया है स्कूल प्रबंधक राजपाल सिंह ने स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्ची के साथ की गई मारपीट को सिरे से खारिज करते हुए यह कहा है कि उनके विरुद्ध कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है और ना ही स्कूल में बच्ची के साथ इस तरह क्रूरता से मारपीट की गई है जिसके सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है इस दौरान उन्होंने गलियारे और गेट के तो सीसीटीवी फुटेज दिखाएं लेकिन जब मीडिया कर्मियों ने कक्षा में सीसीटीवी होने की बात पूछी तो इस दौरान स्कूल प्रबंधक चुप्पी साध गये।
rewa news : इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधक ने आवेश आवेश में यह तक दावा कर दिया कि बच्ची के पिता ने सोशल मीडिया में टीआरपी पाने के लिए घर में बच्ची के साथ मारपीट की और उसके बाद उनकी स्कूल को इस मामले में घसीट दिया स्कूल प्रबंधन ने यह माना कि अभिभावक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक टीम घटना की जानकारी लेने उनके स्कूल पहुंची थी, जहां उन्होंने बच्ची सहित सबके स्टेटमेंट दर्ज किए हैं।
rewa news : बताया जा रहा है की टीम के पहुंचने से पहले स्कूल प्रबंधन ने कक्षा के अन्य छात्र और छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने नसीहत देते हुए यह सीख दे दी थी कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पहुंचे दल के सामने कोई भी छात्र-छात्रा घटना के संबंध में जिक्र ना करें बहरहाल बहरहाल स्कूल प्रबंधन द्वारा दिए गए इस असंवेदनशील बयान के बाद देखना दिलचस्प होगा कि बच्ची के साथ शिक्षिका द्वारा की गई बर्बरता के मामले में उसे न्याय मिल पाता है या नहीं।











