Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal rewa News : गांधी स्मारक चिकित्सालय में प्रसुताओं और बच्चों की मौत...

rewa News : गांधी स्मारक चिकित्सालय में प्रसुताओं और बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, उपाधीक्षक ने मीडिया पर रोक लगाई

0
113
rewa News
rewa News

rewa News : रीवा : श्याम साहब मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मारक चिकित्सालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में हाल के दिनों में लगातार प्रसुताओं और बच्चों की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। हफ्ते भर के भीतर तीन प्रसुताओं और दो बच्चों की मौत हो चुकी है। वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लगातार इस्तीफे देने के बाद यह स्थिति और गंभीर हो गई है।

rewa News : विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा इस मामले पर खबरें प्रकाशित होने के बाद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने मीडिया ग्रुप में तुगलकी फरमान जारी किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में वीडियो ग्राफी पर रोक लगाते हुए आरोप लगाया कि मीडिया कर्मी एकपक्षीय खबरें चलाकर अस्पताल की छवि धूमिल कर रहे हैं।
अस्पताल में परिजनों द्वारा आए दिन हंगामा किए जाने के बावजूद प्रबंधन हफ्ते भर में हुई प्रसुताओं और बच्चों की मौत के संबंध में ठोस जांच नहीं कर पाया है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here