Rewa News:रीवा: अल्प आय वर्ग समिति रीवा के पूर्व अध्यक्ष विपिन मिश्रा द्वारा आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के दो नेताओं द्वारा लगाए गए करोड़ों के गबन के आरोपों को झूठ और असत्य बताते हुए कहा की यह सिर्फ बदनाम करने की कोशिश है,, लगाए गए आरोप तथ्यहीन और निराधार है जिनका कोई अस्तित्व नहीं है,, पूर्व अध्यक्ष ने कहा अगर आरोप लगाने वाले नेता 15 दिवस में माफी नहीं मांगते तो उन पर 5 करोड़ का मानहानि लगाने कि कार्यवाही कि जाएगी।
Rewa News:पूर्व अध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा की कांग्रेस पार्टी के दो नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है, कि कुँवर सिंह पटेल एवं नगर निगम के पार्षद विनोद शर्मा के द्वारा अल्प आय गृह निर्माण समिति में मेरे कार्यकाल में 1000 करोड़ रूपये और 200 एकड़ जमीन के गबन की बात कही गई है, जिन बातों का तत्थें से कोई लेना देना नहीं है। यह बाते पूर्ण रूपेण झूठ एवं असत्य है। को आपराधिक एवं सिविल अवमानना की नोटिस जारी की गई है तथ्य इस प्रकार है।
Rewa News:उन्होंने बताया की अल्प आय गृह निर्माण सहकारी समिति के विरूद्ध 30 नवंबर को ज्ञापन आयुक्त महोदय को दिया गया है के पूर्णतः असत्य एवं निराधार है इन्हीं आरोपो के आधार पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता के द्वारा गठित समिति जिसमें बी. के. सौंधिया एवं अन्य दो अधिकारी थे, ठीक इन्ही आरोपो पर पूर्व अध्यक्ष विकास तिवारी एवं विपिन मिश्रा के विरूद्ध आरोप लगाये गये थे जिसकी विस्तृत जांच की एवं संस्था की एक रूपये की हानि नहीं हुई है।