Indore Crime: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध रूप से पटाखे लेकर घूम रहे एक आरोपी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 18 हजार रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। इसके साथ ही पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी MP09CX5887 नंबर की कार में पटाखे लेकर घूम रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद हीरानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
Indore Crime: जब्त पटाखों में बम लड़ और इलेक्ट्रिक सिल्क के बॉक्स शामिल हैं। पुलिस ने करीब 18 हजार रुपये कीमत के पटाखों के साथ कार को भी जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।