rewa news : रीवा : रीवा का मशहूर पर्यटन स्थल पूर्वा फॉल एक बड़ी त्रासदी का गवाह बनते-बनते रह गया। सेमरिया थाना क्षेत्र के इस फॉल में एक युवती रेलिंग पार कर पत्थरों के आखिरी छोर तक जा पहुंची और सुसाइड की कोशिश करने लगी। युवती को मौत के मुहाने पर देख वहां मौजूद सैलानियों के हाथ-पांव फूल गए।
rewa news : सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूझबूझ और धैर्य का ही नतीजा था कि लगभग ढाई घंटे तक चली मनोवैज्ञानिक समझाइश के बाद युवती ने अपने कदम वापस खींच लिए। पुलिस ने जब युवती से इस आत्मघाती कदम की वजह पूछी, तो मामला प्रेम प्रसंग और जबरन शादी का निकला।
rewa news : युवती ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग कहीं और चल रहा है, लेकिन घरवाले उसकी मर्जी के खिलाफ दूसरी जगह शादी तय कर चुके थे। इसी बात से आहत होकर उसने जान देने का फैसला किया था। फिलहाल पुलिस ने युवती को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की काउंसलिंग की जा रही है।











