Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

M.P News : रीवा में अनोखी चोरी! कीमती सामान छोड़ा …चोर ले गया सिर्फ गैस सिलेंडर, CCTV में कैद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर ने घर में रखी कीमती चीजों को छोड़कर केवल गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और गैस संकट के बीच एक नई तरह की चोरी की ओर इशारा किया है।

सूने घर को बनाया निशाना

मामला चौरहटा थाना क्षेत्र के करहिया नंबर 1 का है। जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की दोपहर एक नकाबपोश चोर सूने मकान में घुसा। उसने पहले घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।

कीमती सामान छोड़ा, सिलेंडर लेकर फरार

हैरानी की बात यह रही कि चोर ने घर में मौजूद कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। उसने सीधे कमरे में रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

Read more : M.P News : रीवा में आकाशीय बिजली का कहर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

घर लौटे मालिक के उड़े होश

शाम को जब मकान मालिक कमलेश साहू घर पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सभी कीमती सामान सुरक्षित था, लेकिन गैस सिलेंडर गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत पर चौरहटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

गैस संकट का असर?

इस घटना को मौजूदा गैस किल्लत से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां अब चोर भी सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: फ़ोर लेंन सड़क, यात्री रेल की माँग और NTPC की मनमानी पर युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन 

CG NEWS: रायगढ़–घरघोड़ा और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ फोरलेन निर्माण , घरघोड़ा–धरमजयगढ़...

Related Articles

Popular Categories