Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

M.P News : रीवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कार से 1 लाख नकद बरामद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अमहिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

मादक पदार्थ तस्करी की तैयारी में थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शुक्रवार रात एक स्विफ्ट कार में सवार होकर मादक पदार्थों की खेप लेने के लिए शहर से बाहर जाने की फिराक में थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी कर दी।

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार

घेराबंदी के दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। तभी एमपी 20 सीसी 6360 नंबर की स्विफ्ट कार को रोका गया। पुलिस को देखते ही कार में सवार इमरान शाह उर्फ इब्बू और विकास साहू भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
Read more : M.P News : ग्वालियर थाने में हंगामा, ASI ने दारोगा पर तानी पिस्टल

कार की डिग्गी से 1 लाख रुपये बरामद

तलाशी लेने पर पुलिस को कार की डिग्गी से ₹1,00,000 नकद बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रकम मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी हो सकती है।

कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी रीवा के अलावा मऊगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी के अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सागर में बीजेपी नेता ने तानी बंदूक, रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सागर जिले में...

Related Articles

Popular Categories