भोपाल हादसा: बैरसिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की भीषण टक्कर, 5 की मौत

भोपाल :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्या विहार स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडिंग वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिरोंज के रहने वाले थे सभी मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक विदिशा जिले के सिरोंज के निवासी बताए जा रहे हैं। ये लोग सिरोंज से होशंगाबाद नहाने के लिए जा रहे थे और एक लोडिंग वाहन में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। रास्ते में बैरसिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई, जो इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Read More : MP Weather Update: सर्द हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, 16 जनवरी के बाद मावठे की संभावना

 सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में लोडिंग वाहनों में सवारी ढोने की खतरनाक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित साधनों से ही यात्रा करने की अपील की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories