Reva News : रीवा : रीवा में 150 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज निर्माण के कार्य को हरी झंडी दे दी गई है। जिसे जहां यातायात सुगम हो पाएगा। वहीं लोगों को लगने वाले भीषण जाम से भी राहत मिल पाएगी।
Reva News : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रीवा से लखनादौन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर हादसों को रोकने के लिए अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण करवा रहा है। रीवा शहर के लिए केन्द्रीय मंत्री ने सौगात देते हुए 150 करोड़ की लागत से शहर में फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा करते हुए धनराशि दिए जाने की बात कही है।
Reva News : यह फ्लाईओवर कॉलेज चौक संभागीय कमिश्नर आवास से कलेक्ट्रेट होते हुए ढ़ेकहा तिराहा के आगे तक बनाया जाएगा। फ्लाईओवर रीवा विधायक और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की मांग पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा स्वीकृत किया गया है। ट्रैफिक को और अधिक सुगम बनाने के लिए इसकी आवश्यकता महसूस हो रही थी। यह ओवर ब्रिज रीवा के विकास में एक नई इबारत लिखेगा।
Reva News : बताया गया कि इसके पहले एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। जबलपुर में बनकर तैयार हुए इसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर 4250 करोड़ से अधिक लागत की 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
Reva News : उधर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक समय वह भी जब कांग्रेस शासन काल में मध्यप्रदेश की पहचान खराब सड़कों के लिए होती थी। नागपुर से जब लोग रवाना हो तो कहते थें कि जब झटके आने लगेगे तो समझ लेना एमपी आ गया है, लेकिन अब ऐसी स्थित नही रह गई है और मध्यप्रदेश बदल चुका है। भाजपा सरकार के प्रयासों से सड़कें अब बेहतर हुई है। आगे भी लगातार यह क्रम जारी रहेगा। विकास के कार्य सतत चलते रहेंगे।











