Reva News : रीवा : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ रील बनाने वाले एक युवक पर रीवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसने पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में ऐसे कंटेंट न बनाने का वादा किया।
Reva News : यह मामला समान थाना क्षेत्र का है, जहाँ अजय त्रिपाठी नाम के युवक ने एक रील बनाई थी। इस रील में वह थाने के अंदर आपत्तिजनक डायलॉग बोलते हुए दिख रहा था, जो कानून व्यवस्था और पुलिस का मजाक उड़ा रहा था। यह रील तेजी से वायरल हो रही थी और समाज में गलत संदेश दे रही थी।
Reva News : मामले को गंभीरता से लेते हुए, रीवा पुलिस के सीएसपी राजीव पाठक ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और युवक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। गिरफ्तारी के बाद अजय त्रिपाठी ने अपने किए पर पछतावा जताया। उसने कहा कि पुलिस हमारे बाप है और पुलिस से कोई लड़ नहीं सकता। इस घटना से साफ संदेश मिला है कि कानून तोड़ने वालों को सोशल मीडिया पर भी बख्शा नहीं जाएगा।













