Reva Crime : रीवा : रीवा में किडनी के नाम पर बड़ी ठगी, ट्रांसप्लांट का झांसा देकर हड़पे 56 लाख रुपये, कोतवाली पुलिस ने हरदा से आरोपी प्रियांशू पवार को दबोचा,रीवा एसपी के निर्देशन में बड़ी कामयाबी
Reva Crime : रीवा शहर में ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को तार-तार कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख रुपये की बड़ी रकम हड़पने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला हरदा से पकड़ा गया है, जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
Reva Crime : पूरी घटना अशोक नगर तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी के साथ हुई। दिलीप की पत्नी की तबीयत खराब थी और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए आरोपी प्रियांशू पवार उर्फ आयुष पवार ने खुद को रसूखदार बताते हुए भोपाल के बंसल अस्पताल में इलाज कराने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में कुल 56 लाख रुपये आरोपी के खातों में ट्रांसफर कर दिए।
Reva Crime : जब आरोपी लगातार और पैसों की मांग करने लगा, तब पीड़ित को शक हुआ और उसने 20 मार्च 2026 को मामला दर्ज कराया। रीवा की कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम ने हरदा में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल आरोपी एक दिन की पुलिस रिमांड पर है और पुलिस यह पता लगा रही है कि इस संगठित ठगी में और कितने चेहरे शामिल हैं।











