Thursday, May 28, 2026
40.1 C
Raipur

Ratlam Conversion Row: धर्मांतरण की आशंका पर मचा बवाल, मसीही सम्मेलन को लेकर बजरंग दल-विहिप का हंगामा, 10 लोगों पर केस दर्ज

Ratlam Conversion Row: यशवंत सिंह राठौर \रतलाम : रतलाम शहर के एक निजी होटल में आयोजित मसीही सम्मेलन को लेकर रविवार को जमकर विवाद खड़ा हो गया। धर्मांतरण की आशंका जताते हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने बिना अनुमति सम्मेलन आयोजित करने के आरोप में आयोजन समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं एक बजरंग दल पदाधिकारी पर गाली-गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

Ratlam Conversion Row: जानकारी के अनुसार, शहर के एक निजी होटल में मसीही सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सम्मेलन की आड़ में लोगों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है और कार्यक्रम बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित किया गया है।

READ MORE: Sacred Buddha Relics Mongolia: भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया भेजे जाएंगे, सांची से विशेष सुरक्षा के बीच रवाना

Ratlam Conversion Row:विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर जमकर नारेबाजी की और अंदर प्रवेश करने की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तथा तीखी बहस की स्थिति बन गई। माहौल लगातार तनावपूर्ण होता चला गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Ratlam Conversion Row:इधर सम्मेलन में शामिल लोगों ने भी धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। दोनों पक्षों के बीच लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलते रहे, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

Ratlam Conversion Row:स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद करीब चार घंटे बाद मामला शांत हो सका।

Ratlam Conversion Row:पुलिस जांच में सामने आया कि सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने मसीही सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित 10 लोगों के खिलाफ बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने का मामला दर्ज किया।

READ MORE: Fourlane Trailer Fire: धामनोद फोरलेन बाईपास पर चलते ट्राले में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता रहा वाहन, 2 किलोमीटर लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

Ratlam Conversion Row:वहीं दूसरी ओर हंगामे के दौरान गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में एक बजरंग दल पदाधिकारी पर भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Ratlam Conversion Row:फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories