नई दिल्ली। बीएसएनएल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 225 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 30 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल और एसटीडी) और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 40kbps हो जाएगी।
Jio और Airtel की तुलना:
-
Jio 239 प्लान: प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS। वैधता 22 दिन। डेटा खत्म होने पर स्पीड 64kbps। जियो टीवी और जियो क्लाउड फ्री एक्सेस मिलता है।
-
Airtel 319 प्लान: प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, कॉलिंग और 100 SMS। 1 महीने की वैधता। गूगल वन (30GB स्टोरेज) और एपल म्यूजिक का फायदा भी शामिल।
मुख्य अंतर:
बीएसएनएल के 225 रुपए वाले प्लान में Jio और Airtel के मुकाबले हर रोज 1 जीबी अतिरिक्त डेटा और ज्यादा वैधता मिल रही है। यदि आपके इलाके में BSNL का नेटवर्क अच्छा है, तो यह किफायती और बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
इस प्लान से BSNL अपने स्वदेशी 4G नेटवर्क को और अधिक यूजर्स तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।











