Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बालोद पुलिस कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला – स्टेनो...

CG News : बालोद पुलिस कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला – स्टेनो शत्रुघ्न वर्मा पर पैसों की वसूली का आरोप

0
161

के.पी. चंद्राकर/बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। स्टेनो शत्रुघ्न वर्मा को जनता और कर्मचारियों से पैसे वसूलने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 19 सितंबर 2025 को निलंबित कर दिया गया। वर्मा पर लंबे समय तक कार्यालय में भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप है।

शत्रुघ्न वर्मा अपने पद का दुरुपयोग कर झूठे केस और शिकायतों के माध्यम से कर्मचारियों और जनता से पैसे वसूलते रहे। उनका व्यवहार वर्षों तक जारी रहा और कार्यालय में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया।

Read More : Leh violence : 24 सितंबर लेह हिंसा : 4 मौतें, 90 घायल और अब सोशल एक्टिविस्ट पर कानूनी कार्रवाई

पहले उनका ट्रांसफर राजनांदगांव किया गया था, ताकि बालोद में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके। लेकिन पैसों की लालसा ने उन्हें फिर बालोद खींच लिया और उन्होंने अपनी पुरानी आदतें दोहराई।

Read More : जानें क्या हैं बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवाद : समीर वानखेड़े ने सीन पर दर्ज किया मानहानि मुकदमा

इस मामले पर एसपी योगेश पटेल से टिप्पणी करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। उनका यह रुख यह संकेत देता है कि मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई अभी भी गंभीरता से जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शत्रुघ्न वर्मा ने वर्षों तक कर्मचारियों और जनता दोनों से पैसा वसूला।

Share The News
Previous articleRecharge Plan : अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान….
Next articleछत्तीसगढ़ के मजदूर यूपी के ईंट भट्टे में बंधक, पत्नी ने कलेक्टर से लगाई गुहार
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here