HomeChhattisgarhIPL 2026: रायपुर में मौसम बनेगा विलेन? RCB vs MI मैच पर...

IPL 2026: रायपुर में मौसम बनेगा विलेन? RCB vs MI मैच पर बारिश का खतरा! फैंस की बढ़ी टेंशन…

Date:

Related stories

RCB vs MI Raipur Match : आईपीएल 2026 में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम को शुरू होगा, लेकिन मुकाबले से पहले मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ मैदान पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने मैच के रोमांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायपुर में बदला मौसम, बारिश की संभावना

पिछले कुछ दिनों से रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार दोपहर शहर में तेज बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद रविवार के मैच को लेकर भी आशंका बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मैच वाले दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
Read more : IPL 2026: चेपॉक में करो या मरो की जंग! टॉप-4 की उम्मीद बचाने उतरेगी चेन्नई, लखनऊ पर बाहर होने का खतरा

अगले चार दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है।

बदला लेने उतरेगी मुंबई इंडियंस

इस सीजन में इससे पहले RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और मैच अपने नाम किया था। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस उसी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।वहीं RCB अपने नए होम ग्राउंड रायपुर में जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों पर नजर

RCB की टीम में विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा और कप्तान रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं।

फैंस को उम्मीद, पूरा हो मैच

बारिश की आशंका के बावजूद फैंस को उम्मीद है कि मौसम साफ रहेगा और उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। रायपुर में पहली बार इस स्तर के मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here