दुर्ग की मासूम बेटी महक यादव के लिए न्याय की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी जोरदार प्रदर्शन किया

TweeLabs
दुर्ग की मासूम बेटी महक यादव के लिए न्याय की मांग,

दुर्ग, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस हृदयविदारक घटना के विरोध में रायपुर जय स्तंभ चौक में राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

Rashtriya Bajrang Dal also performed strongly
Rashtriya Bajrang Dal also performed strongly

इस घटना के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। संगठन के प्रदेश महामंत्री विक्रांत शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में एक छह वर्षीय मासूम बेटी महक यादव के साथ निर्ममतापूर्वक बलात्कार और हत्या की गई, जो समाज के लिए अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत हुई है और ऐसी क्रूर घटना पर यदि कठोर दंड नहीं दिया गया तो भविष्य में भी ऐसी भयावह घटनाएं हो सकती हैं।

राष्ट्रीय बजरंग दल ने राज्यपाल से मांग की है कि महक यादव की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाए ताकि महक यादव को न्याय मिल सके।

इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है और लोग आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वकीलों के आरोपी का केस न लड़ने के फैसले ने पीड़ित परिवार को कुछ हद तक ढांढस बंधाया है, लेकिन न्याय की अंतिम जीत के लिए सभी की निगाहें अब जांच और अदालत की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।

इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग तेज हो गई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदाय के सदस्यों ने शहर में रैलियां निकालीं और अपना आक्रोश व्यक्त किया। यादव समाज, जिससे बच्ची संबंधित थी, ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। समाज के सदस्यों ने दुर्ग जिले के कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर पीड़िता की मां को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और उन्हें सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, यह घिनौनी वारदात रविवार सुबह उस समय हुई जब आरोपी घर पर अकेला था और बच्ची की दादी व एक अन्य रिश्तेदार मंदिर गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया, उसकी निर्मम हत्या कर दी और बाद में उसके शव को पड़ोसी की खड़ी कार में छिपा दिया। आरोपी को पता था कि कार का एक दरवाजा अक्सर खुला रहता है।

जब बच्ची शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रात में पड़ोसी की कार के अंदर बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *