Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : रांझी पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बदमाश को...

Jabalpur News : रांझी पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बदमाश को पकड़ा

0
103

जबलपुर, 21 सितंबर 2025। रांझी थाना पुलिस ने परशुराम बस्ती में सक्रिय शातिर बदमाश अजय उर्फ अज्जू कोल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर जिले के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके में घूम-घूमकर अवैध वसूली और लोगों को धमकाने का काम करता था।

स्थानीय लोगों के लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और परशुराम बस्ती से ही हिरासत में लिया।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व भी महिलाओं ने इस अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन वह फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो गया था। इस बार पुलिस ने सुनिश्चित किया कि आरोपी को आगे किसी तरह की छूट न मिले।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here