Jabalpur News : कोविड के नए वेरिएंट की दस्तक….

Parivesh
Jabalpur News

जबलपुर, 11 जून 2025 –Jabalpur News : इंदौर और भोपाल के बाद अब कोविड-19 के नए वेरिएंट ने जबलपुर में भी दस्तक दे दी है। शहर में 80 वर्षीय एक वृद्ध में कोरोना संक्रमण का यह नया स्वरूप पाया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Jabalpur News : जानकारी के अनुसार, संक्रमित वृद्ध मरीज को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर कोरोना पॉजिटिव मरीज को पूरी तरह से आइसोलेट कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम वृद्ध और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की लगातार सघन निगरानी कर रही है।

जबलपुर के सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि नए वेरिएंट के संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मरीज की स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और उसके संपर्क में आए लोगों की भी जाँच की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *