Wednesday, May 20, 2026
32.1 C
Raipur

Rajnandgaon Traffic Police : यातायात पुलिस ने चंद घंटों में लौटाया यात्री का खोया सामान, सीसीटीवी और यूनिक नंबर से मिली सफलता

Rajnandgaon Traffic Police : राजनांदगांव (हेमंत वर्मा)। राजनांदगांव यातायात पुलिस की सक्रियता और प्रशासन द्वारा लागू की गई ‘यूनिक नंबर’ प्रणाली एक बार फिर आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हुई है। मंगलवार को ई-रिक्शा में अपना कीमती सामान भूल गई एक महिला को पुलिस ने तकनीकी सहयोग से उसका सामान सुरक्षित वापस दिला दिया। सीसीटीवी कैमरों और ई-रिक्शा पर दर्ज विशिष्ट पहचान संख्या की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरगा निवासी वंदना सहारे मंगलवार दोपहर बरगा चौक से एक ई-रिक्शा में सवार होकर रेलवे स्टेशन गई थीं। ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में उतरते समय वह अपना कीमती सामान से भरा बैग रिक्शा में ही भूल गईं। वाहन के निकल जाने के बाद जब उन्हें बैग की याद आई, तो उन्होंने तुरंत यातायात शाखा कार्यालय पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी।

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरों की मदद से उस ई-रिक्शा की पहचान की गई, जिस पर यूनिक नंबर 197 और वाहन क्रमांक CG 08 S 0691 अंकित था। पुलिस ने तुरंत ई-रिक्शा चालक से संपर्क कर उसे यातायात शाखा बुलाया। चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सामान सुरक्षित होने की पुष्टि की और बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

महिला ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपना बैग चेक किया, जिसमें सारा सामान सुरक्षित मिला। अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर वंदना सहारे के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने राजनांदगांव यातायात पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस घटना के बाद यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी टेम्पो, ऑटो या ई-रिक्शा में यात्रा करते समय उस पर लिखे ‘यूनिक नंबर’ को अवश्य नोट करें। पुलिस ने वाहन चालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सवारी बिठाने से पहले यात्रियों को अपने यूनिक नंबर के बारे में जानकारी दें। पुलिस का कहना है कि सामान गुम होने या किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर के माध्यम से वाहन और उसके चालक की पूरी जानकारी चंद मिनटों में प्राप्त की जा सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories