Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

पुणे में राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी सही, वोट चोरी से बदल रही देश की सियासत

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले आरोप का समर्थन किया है। पुणे में शनिवार को आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में ठाकरे ने कहा कि वोटिंग में गड़बड़ी का मुद्दा नया नहीं है और वह इसे 2016 से ही उठाते आ रहे हैं।

Read News : मुंबई से गिरफ्तार लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर, पंजाब पुलिस ने किया खुलासा, अमेरिका आधारित कन्नू से कनेक्शन

राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि “लोग वोट डालते हैं, लेकिन वो उम्मीदवार तक नहीं पहुंचते, बल्कि चोरी हो जाते हैं।” उन्होंने कहा कि इसी वजह से 2014 से अब तक की सरकारें चुनावी धांधली का फायदा उठाकर बनी हैं।

“2016 में चेतावनी दी थी”

MNS प्रमुख ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने 2016-17 में शरद पवार, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, लेकिन विपक्ष ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ठाकरे के अनुसार, यदि तब लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाता तो यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजता।

महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा – “बीजेपी को 132 सीटें मिलीं, एकनाथ शिंदे को 56 और अजित पवार को 42 सीटें। इतने बड़े आंकड़ों के बावजूद न जीतने वाले खुश थे और न हारने वाले, क्योंकि पूरा मामला वोटों की गड़बड़ी का था।”

चुनाव आयोग पर सवाल

MNS प्रमुख ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग ने राहुल गांधी से हलफनामा मांगा, जबकि बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भी छह सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था। “जब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही धांधली की बात कर रहे हैं, तब भी चुनाव आयोग चुप है, क्योंकि पिछले 10-12 साल का खेल उजागर हो जाएगा।”

Read News : Raipur Crime: रायपुर में बड़ा खुलासा : दिल्ली से आया ड्रग्स सप्लायर हिसार का मोनू विश्नोई सहित 3 गिरफ्तार, 20 लाख की एमडीएमए जब्त

निकाय चुनावों को लेकर चेतावनी

राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनावों में वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने साफ कहा – “अगर चुनावी धांधली को खत्म करना है तो सबसे पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करना होगा। जब तक वोटर लिस्ट ठीक नहीं होगी, जीत पाना मुश्किल है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories