मुंबई से गिरफ्तार लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर, पंजाब पुलिस ने किया खुलासा, अमेरिका आधारित कन्नू से कनेक्शन

जालंधर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए मुंबई से खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो ऑपरेटिव्स को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण रोर्माजारा और जसकरनदीप सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है।

Read News : Raipur Crime: रायपुर में बड़ा खुलासा : दिल्ली से आया ड्रग्स सप्लायर हिसार का मोनू विश्नोई सहित 3 गिरफ्तार, 20 लाख की एमडीएमए जब्त

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि दोनों आरोपियों पर हाल ही में एसबीएस नगर के पोजेवाल कस्बे में एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या अमेरिका में बैठे अपराधी जसकरण कन्नू के इशारे पर की गई थी। कन्नू, कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी सहयोगी माना जाता है।

डीजीपी ने बताया कि हत्या की वजह आपसी दुश्मनी थी। इस मामले में पोजेवाल नवांशहर थाने में भारतीय दंड संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

Read News : बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी के 4 केस सुलझे

कौन है लक्की पटियाल

लक्की पटियाल पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है और दविंदर बंबीहा गैंग का अहम सदस्य माना जाता है। इस गैंग का नाम पंजाब में हुई कई हत्याओं, फिरौती और सुपारी किलिंग से जुड़ा रहा है। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल लक्की पटियाल यूरोप के आर्मेनिया में छिपा हुआ है और वहीं से गिरोह की गतिविधियां संचालित कर रहा है। उस पर पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की कड़ी निगरानी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories