रायपुर। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए “सुरक्षित भव: फाउंडेशन” और ट्रैफिक विभाग के संयुक्त प्रयास से एक जागरूकता क्लास आयोजित की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम, यातायात संकेतों की जानकारी, और सड़कों में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस प्रयास का उद्देश्य छात्रों में सुरक्षित और जागरूक यात्री होने की जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। विद्यालय और फाउंडेशन ने छात्रों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।














