Monday, March 30, 2026
37.1 C
Raipur

RAIPUR NEWS: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार पर NSUI का अनोखा विरोध, कुलपति की प्रतीकात्मक बारात निकाली, इतने करोड़ भ्रष्टाचार करने का आरोप

RAIPUR NEWS: : रायपुर।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विवादों में आ गया है। छात्र संगठन NSUIने कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। संगठन ने कुलपति की प्रतीकात्मक ‘भ्रष्टाचार की बारात’ निकालकर विरोध जताया और उन पर 7 करोड़ रुपये के दहेज में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

RAIPUR NEWS: : प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ने कुलपति का मुखौटा पहनकर घोड़ी पर दूल्हे के रूप में सवारी की। बारातियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद अरुण साव का मुखौटा पहने कार्यकर्ताओं ने नकली नोटों से भरा सूटकेस कुलपति बने युवक को ‘दहेज’ स्वरूप सौंपा। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में बन रहे बायोटेक इन्कयूबेशन सेंटर में कथित घोटाले को लेकर किया गया।

RAIPUR NEWS: : NSUI ने लगाए ये गंभीर आरोप:

* निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) की तकनीकी निगरानी के बिना कराया गया।
* नॉन-SOR दरों पर मनमाना भुगतान किया गया।
* निर्माण कार्य अधूरा है, फिर भी करोड़ों रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका है।
* विश्वविद्यालय की खरीद प्रक्रिया में 30–40% कमीशन की वसूली हुई।
* ठेकेदारों और कुलपति के बीच सांठगांठ की आशंका है।

RAIPUR NEWS: : संगठन की प्रमुख मांगें:

1. कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
2. बायोटेक सेंटर और विश्वविद्यालय की सभी खरीदी प्रक्रियाओं की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो।
3. दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

RAIPUR NEWS: : NSUI के प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा, यह प्रतीकात्मक बारात भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों की चेतावनी है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।” प्रदर्शन को लेकर अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं NSUI ने चेताया है कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत होगी।

RAIPUR NEWS: : प्रदर्शन में ये रहे शामिल:

RAIPUR NEWS: : प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, गावेश साहू, शुभम शर्मा, रजत ठाकुर, अंकित बंजारे, ओझ पांडे, हिमांशु तांडी, आलोक खरे, विनय साहू, अभिषेक, असलान शेख, तिरुपति राव, खुशांत मांजरे, यश देवांगन, ऐश्वर्य कोसले, वीनू जांघेल सहित कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories