Friday, February 13, 2026
19.2 C
Raipur

Raipur News : रायपुर में नकली सोने से ठगी करने वाले मां-बेटे गिरफ्तार, 8.5 लाख का माल जब्त

Raipur News : रायपुर: थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार स्थित धाड़ीवाल ज्वेलर्स में नकली सोने का ब्रेसलेट देकर असली सोने की चैन लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग मां और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से आकर यह ठगी की घटना अंजाम दी थी।

Raipur News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने धाड़ीवाल ज्वेलर्स के संचालक से नकली ब्रेसलेट के बदले 13.88 ग्राम वजन की असली सोने की चैन, जिसकी कीमत 1,68,000 रुपये है, लेकर मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान पता चला कि महिला आरोपी ने पहले ब्रेसलेट रिपेयर कराने का बहाना किया, फिर बदले में नई चैन देने की बात कही। दुकान संचालक ने ब्रेसलेट को तौलकर चैन दे दी, लेकिन जब ब्रेसलेट की जांच कराई गई, तो वह नकली निकली।

Raipur News : पुलिस ने जब घटना को गंभीरता से लिया, तो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और महिला के साथ एक पुरुष और उनकी वेगनआर कार की पहचान की। इसके बाद आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur News : गिरफ्तार महिला का नाम सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो और पुरुष का नाम इशांत उर्फ अनुज वर्मा है, जो उसका पुत्र है। पूछताछ में दोनों ने ठगी की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों ने इसी तरह की एक अन्य वारदात बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स में भी की थी।

Raipur News : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का ब्रेसलेट, एक सोने की चैन, 82,170 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त कार (UP 37 AA 1328) जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 188/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Raipur News : गिरफ्तार आरोपी

01. सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो पिता मान सिंग उम्र 43 साल निवासी मकान नंबर 2305 रेलवे रोड मेहता होटल वाली गली थाना अतरपुरा जिला हापुड़ (उ.प्र.)।

02. इशांत उर्फ अनुज वर्मा पिता सुनील कुमार वर्मा सिंग उम्र 23 साल निवासी मकान नंबर 2305 रेलवे रोड मेहता होटल वाली गली थाना अतरपुरा जिला हापुड़ (उ.प्र.)।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds