Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime : क्राइम ब्रांच डीसीपी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही करने वाले...

Indore Crime : क्राइम ब्रांच डीसीपी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही करने वाले टीआई सुशील श्रीवास्तव हुए लाइन अटैच

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच में काम में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। डीसीपी क्राइम ने टीआई सुशील श्रीवास्तव को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई एक गंभीर प्रकरण में लापरवाही सामने आने के बाद की गई।

Indore Crime : दरअसल, एक मामले में टीआई सुशील श्रीवास्तव द्वारा समय पर चालान डायरी कोर्ट में पेश नहीं की गई थी, जिसके चलते आरोपी को जमानत मिल गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी क्राइम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए टीआई को लाइन अटैच कर दिया।

Indore Crime : बताया जा रहा है कि विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो। फिलहाल, मामले को लेकर विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है और आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here