Raipur News : जोमेटो डिलवरी बॉय को किया हेलमेट वितरण, हेलमेट रैली निकालकर लोगों को हेलमेट पहनने दिया जागरूकता संदेश

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : सड़क सुरक्षा माह के 15 वें दिन यातायात जागरूकता की कड़ी में जोमेटो डिलवरी बॉय जो शहर के यातायात का अभिन्न अंग है, वे खाद्य सामग्री की समय पर डिलवरी की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से असुरक्षित तरीके से वाहन चालन करते है। जल्दबाजी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में ऐसे डिलवरी बाय की सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में रखा गया था।

 

Raipur News : जिनको उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। बताया कि साल 2025 में सड़क दुर्घटना में 621 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 429 लोगों की मौत दोपहिया वाहन चालक एवं सवार लोगों की हुई है तथा 988 लोग घायल हुए है। सड़क दुर्घटना में दोपहिया चालकों की अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है। अपने जीवन के महत्व एवं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।

Raipur News : जोमेटो के डिलवरी बॉय की सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोमेटो कंपनी के रायपुर शहर के सीईओ श्री अभिमन्यु गोयल एवं एरिया लीडर श्री मयंक शर्मा द्वारा सभी जोमेटो डिलवरी बॉय को निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का निर्णय लेकर यातायात अधिकारियों से वितरण करने व यातायात नियमों की समझाईश देने अनुरोध पर यातायात कार्यालय प्रशिक्षण हॉल में 105 जोमेटो डिलवरी बॉय को हेलमेट प्रदाय किया गया।

Raipur News : मयंक शर्मा एवं अभिमन्यु गोयल द्वारा डिलवरी बॉय से अपील किया कि सड़कों पर आवागमन करते समय सावधानी से चले । सामग्री डिलवरी करने का कोई समय की बाध्यता नही है। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलायें एवं जो हेलमेट प्रदाय किया जा रहा है उसे अनिवार्य रूप से धारण करें। प्रदाय किये जा रहे हेलमेट में ब्लूटुथ सुविधा उपलब्ध है। वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करने की आवश्यकता नही पड़ेगी। सभी जोमेटो डिलवरी बॉय को हेलमेट धारण कराकर लोगों को हेलमेट धारण कर दोपहिया वाहन चलाने का संदेश देने के लिए हेलमेट रैली यातायात कार्यालय से निकालकर कालीबाड़ी -सिद्धार्थ चौक-पचपेड़ीनाका चौक तक भ्रमण कराया गया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *