Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

Raipur News : रायपुर से बड़ी खबर: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, एम्स के पास रोका , कोरबा कलेक्टर को हटाने की कर रहे मांग,

Raipur News : रायपुर : रायपुर में शनिवार को एक असामान्य और राजनीतिक रूप से अहम दृश्य देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। वे कोरबा कलेक्टर अजित वसंत को हटाने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन करने की तैयारी में थे।

Raipur News : क्या है मामला?

Raipur News : पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ 14 गंभीर बिंदुओं पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि अगर 4 अक्टूबर तक सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो वे राजधानी रायपुर में धरना देंगे। अब अपने उसी ऐलान के मुताबिक वे सड़क पर उतर चुके हैं।

Raipur News : देर रात पहुंचे रायपुर

Raipur News : कंवर शुक्रवार देर रात रायपुर पहुंचे और शनिवार सुबह से ही धरने की तैयारी में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जिला प्रशासन को प्रदर्शन की सूचना दी थी, लेकिन उन्हें एम्स के पास ही रोक लिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने से रोक दिया।

Raipur News : कंवर का बयान

Raipur News : मीडिया से बात करते हुए कंवर ने कहा, *”मैं प्रदर्शन के लिए सुबह 10 बजे सीएम हाउस की ओर निकलूंगा। मैंने पहले ही प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी थी। मुझे जहां भी रोका जाएगा, मैं वहीं धरने पर बैठ जाऊंगा।”*

Raipur News : सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन ने कंवर की शिकायत पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच रिपोर्ट मांगी है, लेकिन जैन ने अब तक किसी लिखित आदेश की पुष्टि नहीं की है। वहीं शासन से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि आदेश जारी हो चुके हैं और रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Raipur News : राजनीतिक हलचल तेज

Raipur News : इस घटनाक्रम ने भाजपा के भीतर हलचल पैदा कर दी है। ऐसे समय में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर प्रवास पर हैं, ननकीराम कंवर का यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका दे रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह भाजपा की अंदरूनी खींचतान का नतीजा है, वहीं भाजपा नेता कंवर को मनाने की कोशिश में जुटे हैं।

Raipur News : समर्थकों का जुटना शुरू

Raipur News : पूर्व गृहमंत्री के समर्थक धीरे-धीरे राजधानी रायपुर में जुटने लगे हैं। माना जा रहा है कि अगर स्थिति नहीं संभली तो यह प्रदर्शन और बड़ा रूप ले सकता है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक असामान्य और गंभीर मोड़ है। इससे न सिर्फ प्रशासनिक कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि भाजपा के भीतर मतभेद भी उजागर हो रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस स्थिति को कैसे संभालती है और कलेक्टर के खिलाफ हुई शिकायतों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories