Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, पुलिस निगरानी...

Raipur News : अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, पुलिस निगरानी में घर लौटे; आगंतुकों पर रखी जा रही है नज़र…

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि को कोर्ट ने 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है। चार दिन की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में पैरोल बढ़ाने की अर्जी दी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वह मंगलवार रात पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे हैं।

READ MORE : Raipur News : हाईवे पर जानलेवा स्टंटबाजी करने वाले 4 युवक धराए, स्टंट का वीडियो हुआ था वायरल…

Raipur News : मां की तबीयत का दिया था हवाला

अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए कोर्ट से पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली, जिससे अब वह अगले 7 दिनों तक अपने परिवार के साथ रह सकेंगे।

  • कड़ी निगरानी: अनवर ढेबर के निजी निवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • मॉनिटरिंग: बताया जा रहा है कि घर पर उनसे मिलने आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जानकारी एक रजिस्टर में नोट की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या जांच को प्रभावित करने की कोशिश न हो।

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, अंबिकापुर सबसे ठंडा जानें कितना पहुंचा पारा….

3200 करोड़ के घोटाले का अनुमान

ईओडब्ल्यू/एसीबी की जांच के अनुसार, इस शराब घोटाले का अनुमान अब 3200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।

  • अनुमान है कि लगभग 60.50 लाख पेटी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री हुई थी।

ये बड़े नाम हैं जेल में

इस मामले में कारोबारी अनवर ढेबर के अलावा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टूटेजा समेत कुल 15 लोग रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक कुल 70 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here