HomeChhattisgarhC.G News : महावीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण...

C.G News : महावीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, बंद रहेंगे सभी बूचड़खाने और मीट की दुकानें

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : महावीर जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 31 मार्च को मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में रायपुर नगर निगम ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह फैसला जैन समाज की भावनाओं और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नगर निगम का सख्त आदेश

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जोन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि महावीर जयंती के दिन शहर में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मीट की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

Read More : M.P News : भोपाल में कारोबारी से 5.5 लाख की साइबर ठगी तो चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट हादसे पर कार्रवाई

शासन के निर्देशों के तहत फैसला

यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण टीमों को भी सक्रिय रहने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

धार्मिक भावनाओं का रखा गया ध्यान

महावीर जयंती जैन धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे अहिंसा और करुणा के संदेश के रूप में मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि पर्व की गरिमा बनी रहे और धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here