Raipur DGP-IG Conference : रायपुर। राजधानी रायपुर में 26 से 30 नवंबर तक होने वाले डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। देशभर के करीब 550 अधिकारी रायपुर पहुंचेंगे, जिनमें डीजीपी, आईजी, खुफिया एजेंसियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों और सीबीआई के अधिकारी शामिल होंगे। सभी अधिकारियों को एयरपोर्ट से एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी रिसीव करेंगे और रैंक के अनुसार अलग-अलग रेस्ट हाउस व सरकारी होटलों में ठहराया जाएगा। ठहरने वाले सभी स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी।
Raipur DGP-IG Conference : राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 5 कंपनियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सम्मेलन स्थल पर 28 से 30 नवंबर तक CRPF, IB और राज्य पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए एसपीजी सुरक्षा की कमान संभालेगी, जबकि केंद्रीय फोर्स सहयोगी भूमिका में रहेगी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत शहर के कई होटलों और संभावित ठहराव स्थलों को 26 से 30 नवंबर तक बुकिंग से रोक दिया गया है।
READ MORE : CG NEWS: युवक ने थाने में की अजीब शिकायत: कहा— एक अंडा असली, दूसरा नकली; सफेद पुट्टी चढ़ाने का आरोप
सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए एसपीजी की टीम 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी। टीम एयरपोर्ट, सम्मेलन स्थल, ठहरने के स्थान और संभावित रूट का निरीक्षण करेगी। अधिकारियों की मूवमेंट के लिए प्रोटोकॉल अफसर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों के आईजी और एसपी से ब्योरा मंगाया गया है, जिसके आधार पर ड्यूटी तय की जाएगी।











