Wednesday, April 1, 2026
27.1 C
Raipur

Raipur Crime : सनसनीखेज हत्याकांड, सूटकेस में शव मिलने का मामला : आरोपी वकील और उसकी पत्नी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलरों से भी पूछताछ, पढ़िए चौकाने वाला खुलासा

Raipur Crime : रायपुर: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास एक स्टील ट्रंक में मिली लाश के सनसनीखेज हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस की टीम ने दोनों को दिल्ली से हिरासत में लिया है और उन्हें मंगलवार शाम रायपुर लाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Raipur Crime : मृतक की पहचान किशोर पैकरा (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हांडीपारा के एचएमटी चौक निवासी था और शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण व्हीलचेयर पर चलता था। बताया गया है कि मोहदी गांव स्थित उसकी जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय ने कराया था। जमीन 50 लाख रुपये में बिकी, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब किशोर को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने शेष रकम में से कम से कम 10 लाख रुपये की मांग की। इसी के बाद आरोपी दंपति ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

Raipur Crime : सूटकेस में भरकर शव को किया गया ठिकाने

Raipur Crime : पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोर की पहले गला रेतकर हत्या की गई, फिर शव को एक लाल रंग के सूटकेस में भरकर, उसमें सीमेंट डालकर पैक किया गया और एक स्टील के ट्रंक में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। यह घटना हाल ही में मेरठ में हुई एक हत्या की घटना से मिलती-जुलती है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी और शव को सीमेंट से भरे ड्रम में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

Raipur Crime : सीसीटीवी और ट्रंक की दुकान से मिले सुराग

Raipur Crime : मौके पर मिले स्टील ट्रंक पर ‘हब्बू भाई’ लिखा होने के आधार पर पुलिस गोलबाजार स्थित शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री (हब्बू भाई की दुकान) तक पहुंची। वहां दुकानदार ने बताया कि एक महिला और पुरुष ने कुछ दिन पहले वही ट्रंक खरीदा था। पास की दुकान के CCTV फुटेज में दोनों आरोपी ट्रंक को ई-रिक्शा में ले जाते दिखे।

Raipur Crime : जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 में रहते थे। कॉलोनी के गेट पर लगे कैमरे में साफ दिखा कि वही ट्रंक एक आल्टो कार (CG 04 B 7700) की डिक्की में रखा गया और महिला एक सफेद मोपेड से कार के पीछे जाती नजर आई। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया।

Raipur Crime : प्रॉपर्टी डीलरों से भी पूछताछ

Raipur Crime : क्राइम ब्रांच ने मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि इन डीलरों की भूमिका भी जमीन सौदे या हत्या की साजिश में हो सकती है। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories