Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Raipur Crime : राजधानी रायपुर से सनसनीखेज वारदात, सूटकेस में मिली युवक की लाश, सूटकेस में सीमेंट डालकर किया गया था सील, दोनों पैर बंधे थे

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वंडरलैंड वाटर पार्क के पास एक सुनसान इलाके में पड़ी बड़ी पेटी से युवक का शव बरामद हुआ। पेटी के भीतर एक सूटकेस था, जिसमें युवक की लाश को मोड़कर रखा गया था और शव पर सीमेंट डाल दिया गया था। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Raipur Crime : कैसे हुआ खुलासा?

Raipur Crime : राहगीरों को संदिग्ध हालत में पड़ी पेटी देखकर शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पेटी को खोला तो उसके अंदर से सूटकेस और फिर युवक का शव मिला। शव को बुरी तरह मोड़ा गया था और पैर बंधे हुए थे।

Raipur Crime : पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

Raipur Crime : शव मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि सूटकेस को किसने और कब वहां छोड़ा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Raipur Crime : इलाके में डर का माहौल

घटना के बाद इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Raipur Crime : क्राइम ग्राफ पर उठे सवाल

Raipur Crime : पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

Raipur Crime : विकास उपाध्याय ने कहा, *”छोटे सूटकेस में युवक की हत्या कर उसे सीमेंट से ढंककर बड़ी पेटी में रखा गया और सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds