Saturday, February 21, 2026
27.1 C
Raipur

Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले 11 आरोपियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग और धमतरी से गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime : इन आरोपियों द्वारा जारी किए गए सिम कार्डों के उपयोग से जुड़े साक्ष्य यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार में भी मिले हैं। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 7000 से अधिक सिम कार्ड और 590 मोबाइल फोन की पहचान की जा चुकी है, जिनकी सेवाएं विच्छेदित की जा रही हैं।

Raipur Crime : आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में सिविल लाइन और सिटी कोतवाली थाना रायपुर के दर्ज मामलों की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। जांच में सामने आया कि सिम सेवा प्रदाता कंपनियों से जानकारी लेकर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

Raipur Crime : गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया से सिम कार्ड सक्रिय करते थे। जिन ग्राहकों के पास आधार की फिजिकल कॉपी होती थी, उनके दस्तावेज का दुरुपयोग कर डी-केवाईसी के जरिए अतिरिक्त सिम जारी किए जाते थे। इन सिम कार्डों को म्यूल अकाउंट ऑपरेटरों को बेचा जाता था, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

 

Raipur Crime : गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1 नितेश कुमार शर्मा पिता कमलेश कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष पता बागौर बहमोरी, तहसील नागौती, जिला करौली, राजस्थान

2 पीयूष पांडे पिता तिलक राज पांडे उम्र 28 वर्ष पता वार्ड नंबर 9, कोनिया, सतना, मध्यप्रदेश

3 हरविंदर भाटिया पिता जिन्दर पाल भाटिया उम्र 37 वर्ष पता वार्ड नंबर 25, संतरा बाड़ी, दुर्ग

4 दिलावर सिंह संधू पिता जगजीत सिंह संधू उम्र 23 वर्ष पता हाउसिंह बोर्ड आई.ई. भिलाई, दुर्ग

5 उदय राम यदु पिता कार्तिक राम यदु उम्र 31 वर्ष पता श्री राम नगर, न्यू चंगोराभाठा, डी.डी.नगर, रायपुर

6 आशीष कलवानी पिता रमेश लाल कलवानी, उम्र 30 वर्ष पता खोखोपारा, पुरानी बस्ती, रायपुर

7 चंदन कुमार सिंह पिता श्री अजीत सिंह उम्र 25 वर्ष पता रामेश्वर नगर, भनपुरी, रायपुर

8 सचिन गिरी पिता रूपेश गिरी उम्र 21 वर्ष पता आदर्श नगर, झंडा चौक, मोवा, रायपुर

9 वैभव साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 25 वर्ष पता सुभाष नगर, कसारीडीह, दुर्ग

10 सूरज मारकण्डे पिता धर्मेन्द्र मारकण्डे उम्र 20 वर्ष, पता मिनीमाता वार्ड कचना, कुरूद, धमतरी

11 अतहर नवाज पिता फजल अली उम्र 38 वर्ष पता ओल्ड धमतरी रोड, मठपुरैना रायपुर

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds