Friday, February 13, 2026
27.1 C
Raipur

Raipur Crime : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्रॉक्सीवान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जे. भास्कर राव को ओवरब्रिज के पास अंडर ब्रिज के सामने रोड किनारे खड़ा पाया गया, जो प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री करने की फिराक में था।

Raipur Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन के साथ खड़ा है और नशीली टेबलेट बेचने वाला है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम जे. भास्कर राव, निवासी डी.डी. नगर, रायपुर बताया।

Raipur Crime : उसके स्कूटर की डिक्की की तलाशी लेने पर कुल 112 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्रॉक्सीवान प्लस बरामद की गई। इसके अलावा उसके पास से बिक्री की राशि 4,200 रुपये, एक होंडा एवीटर (CG/04/MD/3755) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जप्त सामान की कुल कीमत करीब 60,000 रुपये आंकी गई है।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 165/25 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जे. भास्कर राव पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, नारकोटिक एक्ट और आबकारी एक्ट के मामलों में आजाद चौक, डी.डी. नगर और सरस्वती नगर थानों से जेल जा चुका है।

Raipur Crime : इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र साहू, प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, दीपक बघेल, आरक्षक अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक तुलसी राम भारद्वाज, आरक्षक बच्चन सिंह पावले और सरजू राम नरेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds