Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

Raipur Crime : लग्जरी कार में घूमकर चेन चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 7 महिलाएं समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने देशभर में लग्जरी वाहन से घूम-घूमकर सोने की चेन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर चेन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

Raipur Crime : मामले का खुलासा तब हुआ जब डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की चेन चोरी की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ मिलकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ संदिग्ध महिलाएं वारदात करते हुए नजर आईं। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने गिरोह का पीछा करते हुए भाठागांव बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा।

Raipur Crime : पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के कई थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। साथ ही उन्होंने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी वारदात करना स्वीकार किया।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नकद, एक सोने की चेन, एक कटर, 4 मोबाइल फोन और एक इनोवा वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 11.30 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर और महाराष्ट्र के जलगांव के निवासी हैं और चोरी के पैसों से ही वाहन खरीदा गया था। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –

01. संध्या सकटे पति बीरू सकटे उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 35 ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।

02. सोनिया हातागले पिता विजय हातागले उम्र 25 साल निवासी भीम नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।

03. उज्वाला हातागले पति संजय हातागले उम्र 40 साल निवासी शेवले पोस्ट वाड़ी ता पचोरा जिला जलगांव वाडी महाराष्ट्र।

04. साखरा बाई पति अशोक सकटे उम्र 65 साल निवासी मकान नंबर 35 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना व जिला इंदौर जिला इंदौर (म.प्र.)।

05. ज्योति सकटे पति शनि सकटे उम्र 26 साल निवासी ख्वाजा ग़रीब नवाज दरगाह के सामने थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला इंदौर (म.प्र.)।

06. सरिता ज्वरे पति दीपक ज्वरे उम्र 40 साल निवासी कुंदन नगर 1489 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला जिला इंदौर (म.प्र.)।

07. सपना हातागले पति दशरथ हातागले निवासी मकान नंबर 34 भीम नगर दरगाह के सामने राजेन्द्र नगर थाना जिला इंदौर (म.प्र.)।

08. अभय हतागले पिता विजय हतागले उम्र 23 साल निवासी कुंदन नगर 1490 हरि धाम हवा बंगला के पास थाना राजेन्द्र नगर भीम नगर जिला इंदौर (म.प्र.)।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Related Articles

Popular Categories