Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Raipur Crime : रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में बैठे तस्कर फोन पर लेते थे आर्डर

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ड्रग्स सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश किया है। काशीराम नगर इलाके में घेराबंदी कर पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 5.58 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुणाल मंगतानी, सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर और सौरभ यादव के रूप में हुई है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Raipur Crime : जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली से संचालित हो रहा था। वहां बैठे तस्कर फोन के जरिए ऑर्डर लेते थे और रायपुर में मौजूद अपने गुर्गों को सक्रिय करते थे। आरोपी मोबाइल टैक्सी और रेपिडो राइडर के रूप में काम करते थे, जिससे उन्हें शहर में बिना संदेह घूमने और ड्रग्स सप्लाई करने में आसानी मिलती थी।

Raipur Crime : गिरोह ड्रग्स की डिलीवरी के लिए ‘डेड ड्रॉप’ पद्धति का इस्तेमाल करता था। ऑर्डर मिलने के बाद आरोपी किसी सुनसान या सार्वजनिक स्थान पर ड्रग्स छिपा देते थे और फिर ग्राहक को उसकी लोकेशन या वीडियो भेज देते थे। इस तरीके से वे लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचते रहे। संदेह से बचने के लिए कई बार नाबालिगों का भी इस्तेमाल किया जाता था।

Raipur Crime : प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई और गोवा जैसे राज्यों से ट्रेन, बस और कुरियर के जरिए रायपुर लाई जाती थी। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

Raipur Crime : जांच में यह भी सामने आया है कि रायपुर में डिलीवरी करने वाले युवकों को हर डिलीवरी के बदले एक हजार से 1500 रुपए तक मिलते थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अब तक कितनी बार डिलीवरी की गई और किन-किन लोगों तक यह नशा पहुंचाया गया।

Raipur Crime : रायपुर क्राइम एवं साइबर सेल की टीम ने रायपुर में कार्रवाई के बाद दिल्ली में भी दबिश देकर कुछ आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों को रायपुर लाया जा रहा है, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories