Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Raipur

Raipur Crime : 10 किलो गांजा: रावणभाठा मैदान के पास 10 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर: रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो महिला आरोपियों को 10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। दोनों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Crime : यह कार्रवाई रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में की गई। 17 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ी हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा और इसरत बानो बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में 18 वर्षीय खिलेश्वरी वर्मा, निवासी भनपुरी, थाना खमतराई रायपुर और 21 वर्षीय इसरत बानो, निवासी शहडोल, मध्य प्रदेश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इसरत बानो अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने गांजा तस्करी के 14 मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर 141.768 किलोग्राम गांजा, 2,04,700 रुपये नगद, दो चारपहिया वाहन और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 83.25 लाख रुपये है। फिलहाल गिरफ्तार महिला आरोपियों से पूछताछ जारी है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Singrauli News: मुड़वानी डैम के पास ट्रेलर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Singrauli News: सिंगरौली। जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़वानी डैम...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds