Raipur Raipur : रायपुर : रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में रिश्ते में जीजा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 4 अप्रैल 2026 की है, जब कलिंग नगर, गुढ़ियारी निवासी सुमित्रा दीप ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति रवि दीप अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी (रिश्ते में साला) और उसका साथी आयुष गुप्ता वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।
Raipur Raipur : बताया गया कि कुछ समय पहले रवि दीप द्वारा बाबू मराठी की मां के साथ मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिससे आरोपी पहले से नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़कर झगड़े में बदल गई।
Raipur Raipur : विवाद के दौरान बाबू मराठी ने अपने पास रखी कैंची से रवि दीप पर हमला कर दिया, जिससे उसके सीने और जांघ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव कर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Raipur Raipur : मामले में थाना गंज में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।











