Raipur Breaking : टिकरापारा में चाकूबाजी, चिकन सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला…वीडियो वायरल

Parivesh

रायपुर | Raipur Breaking : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके में चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नशा करने से मना करने पर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर ने अपने 4–5 साथियों के साथ मिलकर चिकन सेंटर संचालक इश्तियाक खान पर हमला कर दिया।

इश्तियाक खान दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ता रोककर आरोपियों ने उन पर चाकू और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में इश्तियाक को सिर, पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का सीसीटीवी और लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिससे वारदात की पुष्टि होती है। हमले के बाद आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर, अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल और उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *