Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : महासमुंद में करंट की चपेट में आकर भालू की...

CG NEWS : महासमुंद में करंट की चपेट में आकर भालू की मौत: शिकार के लिए बिछाया गया था बिजली का जाल, संदिग्धों से पूछताछ जारी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जोरा तराई (कक्ष क्रमांक 179) में करंट लगने से एक भालू की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकारियों ने वन्य प्राणियों को पकड़ने के उद्देश्य से खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था, जिसकी चपेट में आने से भालू की जान चली गई।

CG NEWS : घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत भालू के शव को अवराडबड़ी वन डिपो लाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है।

CG NEWS : भालू की उम्र 12 वर्ष, जबड़ा और दांत पाए गए क्षतिग्रस्त

CG NEWS : मृत भालू की उम्र लगभग 12 वर्ष आंकी गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान उसके जबड़े और दांत टूटे पाए गए हैं, जिससे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि उसे करंट लगने के बाद खींचने या हटाने की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

CG NEWS : वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश को उजागर करने की दिशा में जांच तेज कर दी है। वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर इस प्रकार की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here