Crime News : मानपुर लूटकांड का खुलासा: प्रार्थी ही निकला साजिशकर्ता, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Sanjay Sahu
Crime News

Crime News : मानपुर : मानपुर थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। थाना प्रभारी और उनकी टीम लगातार मामले की विवेचना में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली कि लूट की घटना में शामिल व्यक्ति वही है जो इस वारदात का प्रार्थी था। उसने ही किसी से यह लूट करवाने की योजना बनाई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर तीन और आरोपी, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है.

 

READ MORE : Railways in Kashmir : पहली मालगाड़ी 1400 टन सीमेंट लेकर 600 किमी का सफर 18 घंटे में पूरा

Crime News : पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चोरी गए सामान भी जब्त किए हैं। आरोपियों ने चलते हुए मोटरसाइकिल से पीछे से बैग छीना था, जिसमें लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन थे। पुलिस ने सभी लूटे गए मोबाइल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि आगे की पूछताछ में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके। ग्रामीण एडिशनल डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह मामला सुलझाया गया है। आगे की विवेचना जारी है और शेष बरामदगी भी जल्द की जाएगी।

 

READ MORE : Indore News : अवैध प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने वाले पत्नी गिरफ्तार, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरोद गांव की घटना

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *