Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Raipur Breaking : गोल्ड जिम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक – शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

रायपुर । Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में बुधवार तड़के गोल्ड जिम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि जिम में रखे सभी आधुनिक उपकरण और इंटीरियर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। दमकल विभाग ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा जिम तबाह हो चुका था।

Raipur Breaking : सुबह राहगीरों ने देखा धुआं

तेलीबांधा तालाब के पास स्थित इस हाई-प्रोफाइल जिम से सुबह-सुबह धुएं और लपटें निकलती देख राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुंचे, आग ने जिम के भीतर के सारे उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया था।

दमकल की टीम ने बुझाई आग, बड़ा नुकसान

फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था। सूत्रों के मुताबिक, जिम के भीतर ट्रेडमिल, साइकलिंग मशीन, भारी फिटनेस उपकरण, लकड़ी का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

Raipur Breaking

शॉर्ट सर्किट की आशंका

तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले में आगजनी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शॉर्ट सर्किट की आशंका लग रही है, लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

जिम संचालक को भारी नुकसान

घटना के बाद जिम मालिक सदमे में है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रीमियम जिम का लाखों का इंवेस्टमेंट चंद मिनटों में राख हो गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।

यह घटना शहर की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करती है, खासकर ऐसे कमर्शियल स्पेस जहां महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और भारी बिजली लोड मौजूद होता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि आगजनी में कोई लापरवाही जिम्मेदार है या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में DICCI नारी शक्ति सम्मेलन का बड़ा आयोजन, SC/ST महिला उद्यमियों को मिला मंच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories