Chhattisgarh News : युवाओं के लिए सुनहरा मौका : स्कॉलरशिप, भर्ती और उच्च शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं

रायपुर। Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के युवाओं और छात्रों के लिए इस सप्ताह शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में प्रवेश से जुड़ी योजनाएं युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाली हैं।

Chhattisgarh News : 1387 छात्रों को मिलेगी केंद्रीय छात्रवृत्ति, आवेदन शुरू
राज्य के 12वीं पास छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जिन छात्रों ने इस वर्ष स्नातक में प्रवेश लिया है और जिनके अंक 80 पर्सेंटाइल या 60% से अधिक हैं तथा पारिवारिक आय 4.5 लाख रुपए से कम है, वे 31 अक्टूबर 2025 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। सालाना 10 हजार की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

295 पदों पर फायर डिपार्टमेंट में भर्ती, 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
अग्निशमन विभाग में स्टेशन ऑफिसर, फायर मेन, स्टोर कीपर सहित 295 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए अवसर हैं। आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं।

MSC केमिस्ट्री की 13 पेमेंट सीटें खाली, 11 जुलाई को होगी काउंसिलिंग
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शुक्ल रसायन अध्ययनशाला में MSC केमिस्ट्री की 13 पेमेंट सीटों पर प्रवेश के लिए 11 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।

बीएड और डीएलएड की सीटों में कटौती संभव, एनसीटीई ने रद्द की कई कॉलेजों की मान्यता
छत्तीसगढ़ में कई बीएड और डीएलएड कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इससे इस वर्ष सीटों में करीब 600 की कमी आने की संभावना है। हालांकि प्रवेश परीक्षा के नतीजे इस सप्ताह जारी किए जाएंगे और काउंसिलिंग की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी।

इंडियन नेवी में ग्रुप B और C के 1110 पदों पर भर्ती, 18 जुलाई अंतिम तिथि
नेवल सिविलियन ग्रुप ‘B’ और ‘C’ के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, कैमरामैन, चार्जमैन जैसे पदों के लिए की जा रही है।छत्तीसगढ़ में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आई ये घोषणाएं राज्य के युवाओं को नए अवसर देने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और विस्तृत जानकारी संबंधित वेबसाइटों से प्राप्त करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories