Saturday, August 15, 2026
Home Tech Raipur Airport : एंट्री गेट पर मिला रहस्यमयी बैग मचा हड़कंप….

Raipur Airport : एंट्री गेट पर मिला रहस्यमयी बैग मचा हड़कंप….

0
240
Raipur Airport
Raipur Airport

Raipur Airport : रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एंट्री गेट के पास उबर टैक्सी काउंटर के समीप एक संदिग्ध लावारिस बैग देखा गया। तुरंत सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर दिया। एहतियातन बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जिन्होंने बैग की जांच शुरू की।

Raipur Airport : हालांकि जांच के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट की गतिविधियों को बिना किसी रुकावट जारी रखा गया। माना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के चलते कुछ देर तक यात्रियों और स्टाफ में हलचल रही, लेकिन हालात जल्द ही सामान्य कर दिए गए। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बैग के स्रोत और इसकी जानकारी जुटाने में लगी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here