Friday, February 13, 2026
27.1 C
Raipur

Raigarh Viral News : कोर्ट परिसर में ये कैसा हंगामा……

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): Raigarh Viral News : न्याय के मंदिर यानी कोर्ट परिसर में सोमवार को उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति बन गई, जब एक पारिवारिक विवाद में बच्ची को लेकर देवरानी और जेठानी आपस में भिड़ गईं। बच्ची को लेकर खींचातानी, झूमाझटकी और मारपीट तक की नौबत आ गई। यह पूरी घटना सोशल मीडिया में वायरल हो गई है और लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गई है।

Raigarh Viral News : क्या है पूरा मामला?
घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम विश्वनाथपाली निवासी सुबोध प्रधान और उसकी पत्नी सावित्री प्रधान के बीच पिछले चार वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों का तलाक का मामला कुटुम्ब न्यायालय में पिछले एक साल से लंबित है।

दंपति की 10 साल की बेटी है, जो वर्तमान में अपने पिता सुबोध प्रधान के पास रह रही है। न्यायालय के आदेशानुसार, सोमवार को बच्ची को उसकी मां से कोर्ट में मिलाने लाया गया था।

मिलन के पल में बिखराव का दृश्य
जब बच्ची को मिलाने के लिए कोर्ट परिसर में लाया गया, उस वक्त सुबोध अपने भाई सुदामा और भाभी सरस्वती प्रधान के साथ था। जैसे ही बच्ची की मां सावित्री प्रधान ने बच्ची से मुलाकात की, उसने उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्ची इस दौरान अपनी मां के साथ जाने से इन्कार कर रही थी, और अपनी बड़ी मां (जेठानी) के पास ही रहना चाहती थी।

विवाद ने लिया हिंसक रूप
बच्ची को जबरन खींचने की कोशिश को लेकर जेठानी सरस्वती ने जब विरोध किया, तो सावित्री प्रधान ने उस पर हमला कर दिया। दोनों के बीच कोर्ट परिसर में जमकर झूमाझटकी और मारपीट हुई। इस दौरान बच्ची बुरी तरह सहमी नजर आई।

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वकील का बयान
मामले में वकील राजीव कालिया ने जानकारी दी कि यह कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामला है। बच्ची को सिर्फ मिलने के लिए कोर्ट लाया गया था, न कि सुपुर्दगी के लिए। लेकिन मां की ओर से जबरदस्ती की गई, जो कि न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds