Monday, June 15, 2026
34 C
Raipur

Raigarh Crime News: रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Raigarh Crime News: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पूरे जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। चक्रधरनगर के बाद अब थाना कोतवाली और थाना खरसिया पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध रूप से बेची जा रही कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उर्दना के आम बगीचा में कोतवाली पुलिस का छापा

पहली कार्रवाई रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उर्दना इलाके में हुई। 14 जून 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि उर्दना डीपापारा निवासी एक युवक उर्दना स्थित नंदराम आम बगीचा के पास प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत के नेतृत्व में एक विशेष टीम मौके पर रवाना की।

पुलिस टीम ने आम बगीचा के पास घेराबंदी कर संदेही को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम किशन उरांव (उम्र 27 वर्ष, निवासी उर्दना डीपापारा) बताया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 05-05 लीटर के तीन प्लास्टिक जरीकेन मिले, जिनमें कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी। पुलिस ने करीब 3,000 रुपये मूल्य की शराब और बिक्री के नगद 200 रुपये जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खरसिया पुलिस ने कुनकुनी के कच्चे रास्ते पर तस्कर को दबोचा

दूसरी बड़ी कार्रवाई खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुनकुनी में देखने को मिली। खरसिया पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-49 मार्ग से ग्राम कुनकुनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की। इस दौरान पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली गई, तो उसमें अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम उरी केशन सारथी (उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम कुनकुनी) बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस शराब को ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1,400 रुपये मूल्य की कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। खरसिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नशे के खिलाफ एसएसपी की सख्त चेतावनी

रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए नशे के सौदागरों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Latest YouTube Shorts

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories