Wednesday, February 11, 2026
30.1 C
Raipur

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” जारी, 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

Raigarh News : रायगढ़। जिले में गौवंश तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मवेशी तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Raigarh News : इसी कड़ी में लैलूंगा पुलिस ने 10 फरवरी को बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 गौवंश को मुक्त कराया और कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम करवारजोर, थाना लैलूंगा का निवासी है।

Raigarh News : पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गौवंश को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए और भूखे-प्यासे उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 32 नग गौवंश बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है।

Raigarh News : पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बुचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की। सभी मुक्त कराए गए गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखा गया है।

Raigarh News : आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raigarh News : गौरतलब है कि 7 फरवरी को भी लैलूंगा पुलिस ने तीन तस्करों से 8 मवेशियों को मुक्त कराया था। लगातार की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अवैध मवेशी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

Raigarh News : कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा और आरक्षक किशोर कुल्लू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन, तस्करी और क्रूरता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गौवंश तस्करी की किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Manipur violence: मणिपुर के उखरूल में भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद,प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Latest YouTube Shorts

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी....

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी....

CM हिमंता ने भूपेश बघेल पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि केस

CM हिमंता ने भूपेश बघेल पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि केस

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

रील देखकर बने चोर, रायपुर पुलिस ने तोड़ा नेटवर्क....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

iPhone का दबदबा! दुनिया के हर 4 में से 1 इंसान के पास iPhone, रिपोर्ट से उड़े होश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  iPhone की लोकप्रियता किसी से...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds