Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Crime: रायगढ़: शादी की पार्टी मांगने पर हुआ विवाद, घर में...

Raigarh Crime: रायगढ़: शादी की पार्टी मांगने पर हुआ विवाद, घर में घुसकर महिलाओं को पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Crime: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (घरघोड़ा)। जिले के बरकसपाली गांव में शादी की पार्टी को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने न सिर्फ घर का दरवाजा तोड़ा, बल्कि बीच-बचाव करने आईं महिलाओं और युवतियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की। घटना की शिकायत मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पार्टी मांगने पर भड़का पड़ोसी

पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार, बरकसपाली निवासी धनमोती सारथी के परिवार को 12 मई को पड़ोसी के बेटे की शादी का न्यौता मिला था। शादी में जाने पर आरोपी रामलाल सारथी ने उन्हें बाद में अलग से पार्टी देने की बात कहकर घर वापस भेज दिया था। इसके बाद 18 मई की शाम जब धनमोती ने रामलाल से उस पार्टी के बारे में पूछा, तो वह गुस्से में आ गया और अपने घर चला गया।

रात को घर में घुसकर किया हमला

इसी बात की रंजिश रखते हुए रात करीब 9 बजे रामलाल सारथी, मनोज सारथी और मंगल सिंह सारथी पीड़िता के घर पहुंचे। इन लोगों ने बाहर गली से दरवाजा खुलवाने के लिए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित परिवार ने डर के मारे दरवाजा नहीं खोला, तो आरोपियों ने डंडे से मारकर दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद तीनों आरोपी जबरन घर के भीतर घुस गए और मारपीट करने लगे। जब धनमोती की बेटियां सुक्रिता और अनिता बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उन्हें भी हाथ-मुक्के और डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद वीरता धनमोती सारथी ने थाना घरघोड़ा में मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने घायल युवतियों का तुरंत मेडिकल टेस्ट कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल सारथी, मंगल सिंह सारथी और मनोज सारथी को दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और उनके स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here