Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Crime News : SKS प्लांट में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,...

Crime News : SKS प्लांट में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…..

रायपुर । Crime News : रायपुर के SKS प्लांट में आज सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज कुमार भुइया के रूप में हुई है, जो मुन्नी भुइया का पुत्र था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस दुखद घटना से प्लांट परिसर में मातम का माहौल है। अधिकारी भी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here